{"_id":"591b2b194f1c1b3a24f23a35","slug":"caught-cattle-going-for-katan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए जा रहे मवेशियों से भरा कैंटर पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान के लिए जा रहे मवेशियों से भरा कैंटर पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 16 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों
- फोटो : अमर उजाला
धर्म जागरण समन्वय विभाग के कार्यकर्ता की सूचना पर पुलिस ने कैंटर में कटान के लिए भूसे की तरह भरकर जा रहे मवेशियों को पिलखुवा बस स्टैंड पर पकड़ लिया। दोनों तस्कर मौके से भाग निकले। कैंटर में 28 मवेशी भरे हुए थे।
विज्ञापन
इससे गुस्साए धर्म जागरण समन्वय विभाग के कार्यकर्ताओं ने चौकी पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर धर्म जागरण समन्वय विभाग के कार्यकर्ता टिंकू तोमर ने कटान के लिए हापुड़ से डासना की तरफ जा रहे मवेशियों से भरे कैंटर को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने पिलखुवा बस स्टैंड पर चेकिंग कर कैंटर को पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से कैंटर में भरे मवेशियों को बाहर निकाला।
धर्म जागरण समन्वय विभाग के प्रांत परियोजना प्रमुख ब्रह्मगिरि महाराज भी कार्यकर्ताओं के साथ बस अड्डा चौकी पर पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
चौकी इंचार्ज शिवकुमार मलिक ने बताया कि कैंटर में 28 मवेशी थे। इन्हें ग्रामीणों के सपुर्द कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।