{"_id":"6a833fbbde5996b4cd0ff098","slug":"case-registered-against-several-individuals-including-the-tubewell-owner-in-connection-with-a-death-caused-by-electrocution-hapur-news-c-135-1-hpr1001-146766-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: करंट लगने हुई मौत के मामले में नलकूप स्वामी समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: करंट लगने हुई मौत के मामले में नलकूप स्वामी समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी जंगल में स्थित नलकूप पर रविवार की दोपहर करंट लगने से हुई अधिवक्ता की मौत के मामले में पुलिस ने नलकूप स्वामी समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव जसरुपनगर निवासी किशोर कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा प्रमोद कुमार अधिवक्ता थे। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी पत्नी सुनीता व पुत्री खुशबू के साथ धान की फसल से खरपतवार निकालने अपने खेत पर गए थे। खेत के पास में ही गांव दादरी निवासी गुड्डू के नलकूप पहुंचने पर वह पानी पीने लगे। इस दौरान बिजली का जोरदार करंट लग गया।
उनकी पत्नी ने डंडे की मदद से उन्हें लोहे के पाइप से अलग किया। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर से बिना खंभे के अवैध रूप से तार लगाए हुए थे। लोगों की मदद से उनकी पत्नी व पुत्री ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर देख आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि नलकूप स्वामी व विभाग के अवर अभियंता, लाइनमैन और अन्य संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से उनके चाचा की मौत हुई है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर नलकूप स्वामी व बिजली विभाग के जेई, लाइनमैन व अन्य अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।