फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Case Filed Against Several Individuals Including Eight Named Accused Over Hapur Unrest

UP: हापुड़ बवाल में आठ नामजद सहित कई पर केस, दंगा और पथराव में कसा शिकंजा; दो समुदायों में तनाव फैलाने का आरोप

Sun, 10 May 2026 11:32 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना/हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 10 May 2026 11:32 AM IST
सार

हापुड़ में महाराणा प्रताप रैली बवाल में आठ नामजद सहित कई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दंगा और पथराव में शिकंजा कसा गया है। दो समुदायों में तनाव फैलाने का आरोप है।

विज्ञापन
Case Filed Against Several Individuals Including Eight Named Accused Over Hapur Unrest
घरों में तोड़फोड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ के धौलाना थाना इलाके के देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती रैली के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर दंगा, पथराव, मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, रैली के समापन के बाद देहरा गांव में जाहिद की परचून की दुकान पर सामान लेने को लेकर विवाद भड़क गया था। 
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस का आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने शांति व्यवस्था बिगाड़ते हुए एक-दूसरे पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में देहरा गांव निवासी नेक मोहम्मद, नौशेर, जाहिद, महताब, दानिश और सरफराज को नामजद किया गया है। 

 

वहीं, सपनावत निवासी गौरव और छज्जूपुर निवासी अंकित राणा की भूमिका भी जांच के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि दोनों के छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट करने की जानकारी मिली है। 

 

फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की तस्दीक की जा रही है। इनके साथ अन्य अज्ञात लोगों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल वीडियो की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 

 

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बवाल में शामिल आठ लोगों को नामजद करते हुए गंभीर आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी कराई जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed