{"_id":"6612e609e0f44aa99c0527da","slug":"case-against-six-including-the-girl-on-court-orders-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102572-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: न्यायालय के आदेश पर युवती समेत छह के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: न्यायालय के आदेश पर युवती समेत छह के खिलाफ केस
विज्ञापन
पिलखुवा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक युवती समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर जान लेवा हमला करना एवं मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव गालंद निवासी महिला प्रीति ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई कराई रिपोर्ट में कहा है कि पड़ोसी भवर सिंह ने उसके पति राजेश का जमीनी विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिस के चलते पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है, जिसका केस थाना पर दर्ज पर दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी मुकदमा वापसी के लिए पति और ससुर पर दबाव बना रहे है, तथा नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 19 मार्च को विपक्षियों ने उसके पति राजेश पर लाठी-डंडा, फरसा, चाकू से हमला बोल मरणाशन्न हालत में पहुंचा दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग एवं ग्रामीणों को मौके की आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल का चिंताजनक हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर उसने कोर्ट की शरण ली। ज्ञात रहे कि दूसरे पक्ष द्वारा भी 20 मार्च को थाने पर छह के खिलाफ प्राण घातक हमला, बलवा समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर गालंद निवासी भंवर सिंह, टीका, करन, आदित्य, अर्पित और पायल के खिलाफ बलवा घर में घुसकर जान लेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
-