फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car rashed in jungle after accident

Hapur News: बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद खेत में घुसी कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
car rashed in jungle after accident
धौलाना। मसूरी-धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित शहीद स्तंभ के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद कार खेत में जा घुसी। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सपनावत निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर पत्नी के साथ धौलाना जा रहा था। जैसे ही वह शहीद स्तंभ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और वह पत्नी के साथ सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। वहीं कार भी सड़क किनारे खेत में गिर गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल पति पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले में पीड़ित की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed