फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car collided with bike in Garhmukteshwar couple and innocent son died

Garhmukteshwar: कार ने बाइक में टक्कर मारी, दंपती और मासूम बेटे की मौत, बेटी घायल

Wed, 13 Jul 2022 10:06 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 10:06 PM IST
सार

मौत की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया गया है, आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Car collided with bike in Garhmukteshwar couple and innocent son died
Garhmukteshwar road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती गांव बंगौली निवासी अवधेश कुमार (33) पत्नी रजनी (30), बेटा हर्ष (पांच) की मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी जियालाल शर्मा के बेटे अवधेश कुमार कुमार परिवार के साथ बाइक पर गंगा स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उपकृषि मंडी के सामने पहुंचे तो ब्रजघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे की गलत दिशा में पहुंच गई और बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई। वहीं बेटी गोरी घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत घायल बच्ची को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed