फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car bumped on highway

Hapur News: हाईवे पर भिड़ी तेज रफ्तार कार, छह लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
car bumped on highway
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर बुधवार देर रात करीब एक बजे चार कार आपस में टकरा गई। दो कारें पलटने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसे में बिजनौर निवासी अनवर व इकरार के साथ ही रामपुर के हाजीनगर निवासी अताउल रहमान अपनी-अपनी कारों से गाजियाबाद की तरफ आ रहे थे। ततारपुर बाईपास के पास इनकी कार आपस में भिड़ गई। पुलिस के अनुसार सलाई निवासी कुछ लोग अपनी कार से खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहे थे। इसी कार से सबसे पहले दुर्घटना हुई और चार कारें आपस में भिड़ गई। इनमें से दो कार हाईवे पर पलट गई, जिससे जाम लग गया। वहीं हादसे में अनवर, इकराम व अताउल रहमान को गंभीर चोट लगी है। इनके अलावा दो अन्य लोगों को भी चोट आई हैं, इन्हें मेरठ रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed