फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car bumped into tractor trolly, two dead

Hapur News: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो की मौत, छह घायल

Fri, 21 Apr 2023 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
car bumped into tractor trolly, two dead
पिलखुवा। हाईवे-9 स्थित पिलखुवा फ्लाईओवर पर जीएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह ईको कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार चालक समेत दो की की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव तोमडिया निवासी मुस्तकीम, गुलफाम, दानिश, नाजिम और थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मिल्क चांदपुर निवासी तालिम, थाना भगतपुर के गांव डिलया निवासी आलिस, गांव जोया निवासी मुनाजिर, गांव सिहाली निवासी अरमान दिल्ली स्थित अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। ईद के चलते शुक्रवार की सुबह सभी ईको कार द्वारा दिल्ली से मुरादाबाद अपने घर जा रहे थे। कार को अरमान चला रहा था। रास्ते में हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुस्तकीम की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक अरमान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। जिसमें मुस्तकीम की मौके पर और चालक अरमान की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि सभी घायलों को जीएस अस्पताल से रेफर कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed