फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car became a ball of fire, chaos broke out on the highway

संशोधित : कार बनी आग का गोला, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Car became a ball of fire, chaos broke out on the highway
हापुड़ कोतवाली के सामने ट्रक के केबिन में लगी आग। संवाद
पिलखुवा। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एनएच-09 स्थित रामा अस्पताल के सामने हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


थाना बाबूगढ़ क्षेत्र गांव बाबूगढ़ निवासी राहुल चौधरी अपनी मौसी के पुत्र को डिस्चार्ज कराने के लिए बुधवार की शाम रामा अस्पताल जा रहे थे। एनएच-09 स्थित रामा अस्पताल के सामने पहुंचने पर हाईवे पर चलती उनकी कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख राहुल ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगना प्रतीत हो रहा है। इसके बाद भी मामले की जांच कराई जा रही है। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed