फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car accident on highway

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलटी

Tue, 08 Jul 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 08 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
car accident on highway
हापुड़। थाना देहात थाना क्षेत्र एनएच-334 स्थित धनौरा कट के पास कार का टायर फटने से पीछे से आ रही दूसरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाइवे किनारे खाई में जा पलटी। कार सवार लोगो को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे जिला एटा निवासी प्रदीप कुमार, मुकेश, अरुण जैन, बीना जैन अपने चालक प्रमोद के साथ कार में सवार होकर सहारनपुर अपने बहनोई के घर जा रहे थे। हाईवे-334 स्थित धनौरा कट के पास पहुंचने पर अचानक टायर फटने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई थी। इस दौरान उनकी कार के पीछे आ रही दूसरी कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाइवे किनारे खाई में जा पलटी थी। कार में जिला मेरठ के हाजीपुर निवासी चालक कामरान, कार स्वामी नदीम, फरहान, मेहताब व आरिफ सवार थे। कार में सवार सभी लोग सिकंदराबाद से मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वापस भेज दिया था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed