{"_id":"67bf41efc3c5a478760ffbd3","slug":"car-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120869-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार से टक्कर मारकर किया घायल, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार से टक्कर मारकर किया घायल, विरोध करने पर पीटा
Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर के सामने कार सवार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर कार सवार तीन युवकों ने घायलों को जमकर भी पीटा। हादसे व पिटाई से दोनों के पैर की हड्डी भी टूट गई है। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला गाजियाबाद थाना मोदीनगर क्षेत्र के मोहल्ला सुचेतपुरी गोविंदपुरी निवासी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि छह फरवरी को उनके दो कारीगर विकास निवासी खत्ता रोड माधोपुरम कंकरखेड़ा व महाराज निवासी मोहल्ला मदीना कॉलोनी लिसाड़ीगेट जिला मेरठ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से पिलखुवा जा रहे थे। गांव अनवरपुर सर्विस रोड पर पहुंचने पर गलत दिशा से बिना नंबर की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद नशे में धुत कार सवार अभिषेक पंडित निवासी गांव अनवरपुर उसका जीजा पंकज निवासी गांव पबला व अन्य युवक ने नई कार का नुकसान करने की बात कहते हुए दोनों घायलों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। राहगीरों ने घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक्सरे कराने पर दोनों की पैर की हड्डी टूटी पाई गई व शरीर में अन्य चोटें भी हैं।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अभिषेक पंडित उसके जीजा पंकज समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।