फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   captured 50 lakh rupees wine

Hapur News: ट्रक से 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
captured 50 lakh rupees wine
हापुड़। थाना देहात पुलिस, स्वॉट और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। शराब के साथ पंजाब के तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार पुलिस ततारपुर बाईपास पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि एक शराब तस्कर ट्रक में शराब लेकर हापुड़ से गुजरने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन उसे घेरकर रोक लिया गया। ट्रक की जांच करने पर उसमें से ब्लैक डॉट नाम की अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंजाब के जनपद मोहाली के गांव हिम्मतगढ़ ढिकौला निवासी जसपाल सिंह बताया है। उसने बताया कि शराब को हिमाचल से लेकर अरुणाचल प्रदेश जा रहा था। हालांकि शराब की तस्करी के बीच में भी कई ठिकाने हैं, जरूरत के हिसाब से बीच रास्ते में भी शराब खपा दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार ने बताया कि यह पूरा गिरोह है जो शराब की तस्करी करता है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed