फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Capacity increase of 978 transformers started

Hapur News: 978 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि शुरू, मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Capacity increase of 978 transformers started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में 978 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि शुरू हो गई है। तेल रिसाव वाले संयोजनों की भी वीडियोग्राफी करायी जा रही है। विभिन्न मोहल्लों में लगे 10 साल पुराने करीब 78 ट्रांसफार्मरों के सत्यापन के लिए वर्कशॉप की टीम रोजाना निरीक्षण कर रही है। भीषण गर्मी में शहर को 24 और देहात को 18 घंटे सप्लाई मुहैया कराने के लिए यह जद्दोजहद शुरू हुई है।
तापमान में उछाल आते ही बिजलीघरों से लेकर शहर, देहात के अंतिम छोर तक ओवर लोडिंग की समस्या पैदा हो रही है। मीटर से सप्लाई होने के कारण शहर को 24 और देहात को 18 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। फिलहाल ये आदेश पूरे होते नहीं दिख रहे, क्योंकि संशाधनों की कमी और अव्यवस्था से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गर्मियों से पहले ही अधिकारियों ने सर्वे कर, तीनों डिवीजन में करीब 978 ट्रांसफार्मरों को ओवरलोड पाया था, जिनकी क्षमता वृद्धि के आदेश पहले ही हो चुके हैं। अब इस कवायद को पूरा करने के लिए अधिकारी चिंहित ट्रांसफार्मरों के स्थान पर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर रखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गर्मियों की शुरूआत है, प्रतिदिन पांच से आठ ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, हालांकि वर्कशॉप में प्रतिदिन 15 ट्रांसफार्मरों को दुरस्त करने की क्षमता है। लेकिन जबकि तक क्षमतावृद्धि नहीं होगी तब तक वर्कशॉप भी राहत नहीं दिला पाएगी। क्योंकि सबसे ज्यादा संयोजन देहात अंचल में ही फुंक रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि जिले में नए ट्रांसफार्मर और क्षमता वृद्धि से बिजली व्यवस्था सुधारी जाएगी। स्थान चयनित कर लिए गए हैं, नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed