फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Businessman mobilized.

व्यापारी जुबान से लामबंद, दुकानें कहीं खुली, कहीं रही बंद

Fri, 30 Jun 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 30 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Businessman mobilized.
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी को लेकर शुक्रवार को जिले के व्यापारियों ने भले ही बाजार बंद का ऐलान कर रखा था। लेकिन बाजार बंदी का असर मिला जुला रहा। सराफा सहित कुछ बाजार बंद रहे तो अधिकतर दुकानें खुली रहीं। व्यापारी जीएसटी को लेकर बने संशय पर चर्चा करता नजर आए।

विज्ञापन


वहीं, बाजार बंदी की घोषणा से ग्राहकों की भीड़ भी काफी कम रही। जीएसटी के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने शुक्रवार को बाजार बंदी का आह्वान किया था। स्थानीय व्यापारी वर्ग ने भी सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह के समय तो दुकाने बंद रहीं लेकिन दोपहर बाद बंदी का असर खत्म हो गया। सराफा बाजार, चंडी मंदिर रोड बाजार तो बंद रहा। लेकिन रेलवे रोड, गोल मार्केट में अधिकतर दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नरेश अग्रवाल कसेरे के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में कुछ खामियां हैं, जिसके संशोधन के बाद ही इसे लागू किया जाना चाहिए था।

ज्ञापन में उन्होंने सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में बिजेंद्र पंसारी, जिम्मी, संजीव जैन, संतोष सराफ आदि शामिल थे।

जीएसटी से व्यापारी और आम जनता दोनों को ही लाभ होगा। देश में एक जैसा टैक्स लगेगा, जिससे टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। साथ ही जरूरत की चीजें सस्ती हो जाएंगी। यह बात गाजियाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर प्रमोद दूबे ने कहीं।

वह शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग व हापुड़ स्माल स्कैल इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में जीएसटी विषय पर सेमिनार में व्यापारी व अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां करदाताओं को आने वाली समस्याओं का समाधान व जीएसटी के लाभ के बारे में बताया। सेमिनार में व्यापारियों ने सीए प्रमोद गोयल से जरूरी प्रश्न भी किए। डिप्टी कमिश्नर श्रीनिवास गंगवार, रामश्रय उद्यमियों की समस्या का जवाब दिया।

हापुड़ स्माल स्कैल इंड्रस्ट्रीज एसोसियेशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि सरकार ने वैट तो खत्म कर दिया है, लेकिन वैट में लगने वाले फार्म 38 अभी भी लग रहा है। पहले की तरह फार्म 38, 21 व सी फार्म अब भी लगेता है तो यह सरकार की बेईमानी है।


इस मौके पर दीपक गोयल, संजय सिंहल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुनील जैन, अशोक छारिया, राकेश, नरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ललित छावनी वाले, बिजेंद्र पंसारी, राजीव अग्रवाल, नवनीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed