फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Business plan and revamp work incomplete, lights of 20 thousand houses gone

Hapur News: बिजनेस प्लान और रिवैंप के कार्य अधूरे, 20 हजार घरों की बत्ती गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Business plan and revamp work incomplete, lights of 20 thousand houses gone
बुलंदशहर रोड पर बिजली का कार्य करते बिजली कर्मचारी। संवाद
हापुड़। जिले में 250 करोड़ से अधिक की रिवैंप और बिजनेस प्लान में कार्य पिछड़ गए हैं। सर्दियों में भी अघोषित कट लोगों को परेशान कर रहे हैं। रविवार को तार बदली और अन्य कार्यों के चलते 30 से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। ठेकेदार भी बिजनेस प्लान के कार्यों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकुमत के समय की विद्युत लाइनें और अन्य संसाधन बिजली व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए रिवैंप और बिजनेस प्लान लागू किया गया है। रिवैंप का कार्य बाहर की कंपनी को मिला है, जबकि बिजनेस प्लान में कार्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय से ही निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल करीब 20 करोड़ के बिजनेस प्लान में महज 70 फीसदी कार्य हो सका है। आलम यह है कि जिन स्थानों पर संसाधनों को बदलने की जरूरत है, अभी वहां कार्य ही शुरू नहीं हो सका है। गर्मियों में जहां आए दिन बिजलीघरों के फीडर बंद कर दिए जाते थे, अब सर्दियों में भी यही समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बिजनेस प्लान में तीन स्थानों पर कार्य किया गया। साथ ही बुलंदशहर रोड को सप्लाई देने वाला फीडर भी बंद रखा गया। इस कारण 30 से अधिक मोहल्लों में दिनभर सप्लाई बाधित रही। कई औद्योगिक इकाइयों को भी आपूर्ति नहीं मिल सकी।

---

इन इलाकों में रहा बिजली का संकट

बुलंदशहर रोड पर लाइन शिफ्टिंग के चलते राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मदीजपुरा की गली नंबर एक और दो, कोठीगेट, पीरबाउद्दीन, मोदीनगर रोड बिजलीघर के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी, आदर्शनगर, जसरूपनगर, दस्तोई रोड, हर्ष विहार, केशव नगर, हरद्वारीनगर, शिवनगर, आवास विकास, कृष्णा विहार, मेरठ रोड, मोदीनगर रोड औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई बाधित रही।

---

-ठेकेदारों को मनाने में जुटे हैं अधिकारी-

बिजनेस प्लान के कार्यों को लेकर ठेकेदार असंतुष्ट हैं। सर्किल से निकलने वाले इन टेंडरों में भी ठेकेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। क्योंकि भुगतान व्यवस्था ठीक नहीं है। डिपोजिट के ठेकों को लेकर मारामारी अधिक है। अधिकारी आए दिन ठेकेदारों की बैठक बुलाकर उन्हें मनाने में जुटे हैं।

---

-पीएम सूर्य बिजली योजना के लिए आज से लगेंगे कैंप

सौर ऊर्जा से बिजली की खपत को पूरा करने के उद्देश्य से पीएम सूर्यघर बिजली योजना पर अफसर गंभीर हैं। सोलर रूफटॉप संयत्रों की स्थापना के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए हापुड़ के टाऊन हॉल परिसर में सोमवार व मंगलवार को मेगा कैंप लगेगा।


---

-जरूरी कार्यों के चलते बंद रखे फीडर-

बुलंदशहर रोड पर लाइन शिफ्टिंग और मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में तारों की बदली के कारण फीडर बंद रखे गए थे। उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध सप्लाई के लिए कार्य कराए जा रहे हैं।--एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed