{"_id":"6a13ed64e20c7365960f8dda","slug":"bus-and-canter-collide-four-passengers-injured-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही थी बस, पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, चार यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही थी बस, पीछे से कैंटर ने मारी टक्कर, चार यात्री हुए घायल
Mon, 25 May 2026 12:04 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 25 May 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
Hapur Accident
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब तीन बजे बुलंदशहर से हापुड़ जाने वाली रोड पर ग्राम एमटोरी कोल्ड स्टोर के पास हादसा हो गया। रोडवेज बस फिरोजाबाद से यात्रियों को लेकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। कैंटर को चालक सोनू निवासी मथुरा चला रहा था।
विज्ञापन
इस हादसे में कैंटर चालक सोनू और बस में सवार सुखवीर उम्र करीब 55 वर्ष, सुदामा उम्र करीब 68 वर्ष, रामशरण निवासी फिरोजाबाद समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के बाद यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हुई और मार्ग पर आवागमन सुचारु है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन