फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bulldozers razed four illegal plotted developments on Modinagar Road.

Hapur News: मोदीनगर रोड पर चार अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers razed four illegal plotted developments on Modinagar Road.
अवैध कालोनी ध्वस्त करती एचपीडीए की टीम। संवाद
हापुड़। एचपीडीए ने मोदीनगर रोड पर बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब 36,500 वर्ग मीटर जमीन पर हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर बाउंड्री और रास्ते भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल चुका है। प्राधिकरण अब तक सिर्फ दो आवासीय कॉलोनी ही बसा पाया है, जबकि भू-माफिया ने पूरा शहर बसा दिया। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनी कॉलोनियों में जल निकासी और सीवर की सुविधा नहीं है। इससे प्लॉट खरीदने वाले परेशान होते हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि गोयना में कुलदीप व गजेंद्र द्वारा 2,500 वर्ग मीटर, ब्रह्मादेवी स्कूल के पीछे श्यामनगर रास्ते पर राकेश त्यागी व गजेंद्र त्यागी द्वारा 8,000 वर्ग मीटर, गोयना अब्दुल्लापुर बसंत में पदम सिंह व रूप सिंह द्वारा 16,000 वर्ग मीटर और गोयना से पहले मोदीनगर रोड पर अशोक अग्रवाल द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। सभी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ शहर के पास जसरूपनगर, दस्तोई, बदनौली, स्वर्ग आश्रम रोड से धनौरा बाईपास तक, बाबूगढ़ छावनी और बुलंदशहर रोड पर भी कई अवैध कॉलोनियों की सूचना है। वहां भी जल्द कार्रवाई की तैयारी है।
वीसी का बयान
एचपीडीए वीसी मुकेश चंद्रा ने कहा कि जिले में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कॉलोनी न काटें। अवैध प्लाटिंग मिली तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed