फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bull reach on roof

Hapur News: निर्माणाधीन भवन की छत पर चढ़ा सांड़, क्रेन की मदद से निकाला

Tue, 18 Mar 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 18 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
bull reach on roof
हापुड़। मोहल्ला शिवपुरी में निर्माणाधीन भवन की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगोंने सांड़ की आवाज सुनी। सूचना पर नगर पालिका और कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने क्रेन की मदद से जैसे-तैसे कर सांड़ को नीचे उतारा। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मुकेश, निशा शर्मा, भूपेंद्र माहेश्वरी आदि ने बताया कि दो दिन पहले सांड़ ने कुछ लोगों को टक्कर मारने का प्रयास किया था। जैसे-तैसे कर लोगों ने अपनी जान बचाई थी। इसके बाद सांड़ निर्माणाधीन भवन में पड़े कूड़े से कुछ खाने के लिए चला गया था। मंगलवार की सुबह सांड़ की आवाज लोगों को भवन की छत से सुनाई दी। जिसके बाद एक-एक कर लोग घरों से बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांड़ सीढि़यों के रास्ते छत पर चला गया था।
विज्ञापन


सांड को देखने के बाद लोगों ने नगर पालिका को जानकारी दी। जिसके बाद गोवंशों की सेवा करने वाले विक्की शर्मा, रितिक त्यागी आदि मौके पर पहुंच गए। पहले तो करीब आधा घंटे तक सांड को सीढि़यों से उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उतरा। जिसके बाद क्रेन बुलाकर सांड को बांधकर नीचे उतारा गया। जैसे ही सांड़़ उतरा तो उसने घबराकर कुछ लोगों को टक्कर मारने का भी प्रयास किया, लेकिन लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों को चोट जरूर आई। मामले में एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि सांड़ को गोशाला भेजा गया है। जहां उसका उपचार आदि भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed