फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश
विज्ञापन

हापुड़। लॉकडाउन के चलते बंद हुए कारखानों और दुकानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सवेतन अवकाश न देने पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त ने ऐसे प्रतिष्ठानों और कारखाना संचालकों को चेतावनी दी है। ऐसे कारखानों को चिन्हित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त सुभाष यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन घोषित है। जिसके चलते जनपद में 25 मार्च से दुकान, वाणिज्य अधिष्ठान और कारखाने बंद हैं। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों मजदूरों को राहत देने का कार्य किया है। इनमें कार्य कर रहे कर्मचारियों को 25 मार्च से सेवतन अवकाश दिया जाना है। लॉकडाउन के दौरान प्रभावित कर्मचारियों की 25 मार्च से 31 मार्च तक बंदी अवधि में वेतन की कटौती न की जाए। उन्होंने कहा कि जारी अधिसूचना के उल्लंघन का मामला संज्ञान मे आता है तो उप श्रमायुक्त/उप निदेशक द्वारा गठित टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने पर प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही ऐसे कारखानों का चिन्हीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed