{"_id":"5e8370548ebc3e78ab70ab67","slug":"bulandshahar-news-hapur-news-gbd1968791131","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल बंद किए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल बंद किए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
निजी अस्पताल बंद किए तो होगी कार्रवाई
हापुड़। कोरोना वायरस का संक्रमण जहां दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में इसे लेकर आपातकालीन स्थिति है, वहीं कुछ निजी अस्पताल प्रबंधकों ने पीछा छुड़ाने के लिए अस्पतालों को ही बंद कर दिया है। इस स्थिति को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने ऐसे निजी अस्पतालों को तुरंत खोले जाने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान कुछ निजी चिकित्सालयों को बंद कर दिया गया है। कुछ निजी अस्पताल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे चिकित्सालय उपचार के लिए प्रयोग में आने वाले उपकरणों को क्रियाशील रखें, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की एक निश्चित अवधि तक उपस्थिति सुनिश्चित रखें। अस्पतालों में सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कर मरीजों को देखा जा सकता है। उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने वाले निजी चिकित्सालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।