{"_id":"5e4ae0a18ebc3eccd747ead9","slug":"bulandshahar-news-hapur-news-gbd1943668132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है हाईवे पर टूटी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है हाईवे पर टूटी रेलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है हाईवे पर टूटी रेलिंग
हापुड़। दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर लगी टूटी रैलिंग हादसों को न्यौता दे रही है। पीड्ब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जिला मुख्यालय होने के कारण कलक्ट्रेट जाने के लिए यहां से सभी अधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं। सड़क किनारे पड़ी ये रैलिंग से हादसों की संभावना बढ़ गई है।
दिल्ली रोड पर छोइया के आसपास डिवाइडर पर लगी लोहे की रैलिंग जर्जर हो चुकी हैं। हाल यह है कि कुछ रैलिंग तो टूटकर सड़क किनारे आ गिरी हैं। लेकिन इस रोड से हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। जिला मुख्यालय होने के कारण प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी इस सड़क से गुजरते हैं। लेकिन इन टूटी रैलिंग की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यह रैलिंग गिरकर सड़क की ओर झुक गई है। यहां तक कि रैलिंग का कुछ हिस्सा सड़क पर भी गिरा पड़ा है। इस स्थिति के कारण दिल्ली रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समस्या यह है कि रात के अंधेरे में इस रैलिंग से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तेज गति वाहन इसमें फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। रविवार रात भी इस क्षेत्र के आसपास एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी थी। दुपहिया वाहन के लिए यह ओर भी खतरनाक साबित हो सकता है।
नगर पालिका और पीड्ब्ल्यूडी के बीच पिस रही जनता
शहर के विकास का जिम्मा भले ही नगर पालिका पर हो लेकिन शहरी क्षेत्र में पीड्ब्ल्यूडी व एनएचआई का भी दखल होता है। जिसके चलते पालिका के समक्ष भी विकास कार्य कराने में दिक्कते आ रही हैं। ततारपुर से दिल्ली रोड होते हुए निजामपुर बाइपास तक का क्षेत्र पीडब्ल्यूडी वहीं बुलंदशहर रोड से होकर मेरठ रोड तक का क्षेत्र एनएचएआई के अधीन आता है। इसके तहत यहां की सड़कों से लेकर डिवाइडरों की देखरेख का काम भी इन्हीं विभागों द्वारा कराया जाता है। हालांकि पालिका द्वारा गढ़ रोड फ्लाईओवर से लेकर तहसील चौपला तक डिवाइडरों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन दिल्ली रोड के डिवाइडरों के सुंदरीकरण का कार्य दोनोें विभागों के आपसी तालमेल ठीक न होने के चलते नहीं हो पा रहा है। जिसका हर्जाना जनता को भुगतना पड़ रहा है। हाल यह है कि डिवाइडरों पर लगी रैलिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। अधिकांश तो टूटकर सड़क किनारे झुक गई हैं।
विज्ञापन
जल्द कराई जाएगी मरम्मत
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने पालिका के निर्माण विभाग को आदेश दिए हैं कि जहां भी रैलिंग टूटी हुई हैं, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए और जो सड़क किनारे झुकी हुई हैं उन्हें तत्काल रुप से हटाया जाए।