फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

अग्निरोधक होगा हापुड़ के विद्युत निगम का भंडार केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अग्निरोधक होगा हापुड़ के विद्युत निगम का भंडार केंद्र
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित ऊर्जा निगम के भंडार केंद्र को जल्द ही अग्निरोधक बनाया जाएगा। मेरठ के भंडार केंद्र में लगी भीषण आग के बाद एमडी ने ऑडिट रिपोर्ट तलब की है। मेरठ से आयी टीम ने यहां ऑडिट भी कर लिया है। बता दें कि भंडार केंद्र और वर्कशॉप आस पास हैं, जहां ज्वलनशील तेल कभी भी अग्निकांड का कारण बन सकता है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के सभी भंडार केंद्रों का ऑडिट कराया गया है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड पर ऊर्जा निगम का भंडार केंद्र है। यहां हर समय सैकड़ों की संख्या में ट्रांसफार्मर, तार व अन्य सामान रखा रहता है। भंडार केंद्र के परिसर के पास ही आधुनिक वर्कशॉप भी बनी है। जिसमें खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य होता है।
विज्ञापन

हापुड़ की वर्कशॉप से कई जिलों में ट्रांसफार्मर की आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों मेरठ में स्थित ऊर्जा निगम के भंडार केंद्र में भीषण आग लग गई थी। आग से बचाव के कोई संशाधन न होने के कारण करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया था। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के विभिन्न जिलों में बनी अधिकांश वर्कशॉप में अग्निकांड से बचाव के खास इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता पर पश्चिमांचल के एमडी ने 14 जिलों में बने सभी 18 भंडार केंद्रों के ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए थे। हापुड़ में भी यह ऑडिट कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट एमडी ने तलब की है। बहरहाल, इस रिपोर्ट के जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही हापुड़ में ऊर्जा निगम के भंडार केंद्र अग्निरोधक हो जाएंगे।

अग्निशमन यंत्र, संशाधनों से होगी लैस
मोदीनगर रोड पर स्थित भंडार केंद्र को अग्निशमन यंत्र और अन्य संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसकी छत भी इस तरह बनाई जाएगी, जो अग्निकांड जैसी घटना होने पर खुल सकेगी।
अधिकारी कहिन
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि एमडी के आदेश पर ऑडिट कराकर रिपोर्ट भेज दी गई है। भंडार केंद्रों से संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed