फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

खुले मैनहोल बन रहे हादसों का कारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खुले मैनहोल बन रहे हादसों का कारण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में सीवर मैनहोल के ढक्कन टूट जाने के कारण अधिकांश मैनहोल खुले पड़े हैं। इसमें गिरकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सर्दी के मौसम में घने कोहरे में टूटे मैनहोल के कारण और भी अधिक हादसे हो रहे हैं।
गंगा में गिरने वाले दूषित पानी की रोकथाम को लेकर गढ़ पालिका क्षेत्र में जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाई गई थी। जिसे गढ़-ब्रजघाट में बनाए गए एसटीपी से जोड़ा गया था। नगर के सभी 25 वार्डों में सीवर लाइन बिछाने का काम कराया गया। लेकिन घटिया सामग्री और मानक के विपरीत कार्य होने के चलते टूटे मैनहोल और धंसी सीवर लाइन का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर में पुरानी दिल्ली रोड, रेलवे रोड, नक्का कुआं रोज, ब्रजघाट समेत अन्य गली मोहल्लों में सीवर लाइन के मैनहोल जर्जर स्थिति में है। कई मैनहोल से ढक्कन ही गायब हैं, जो सर्दी के मौसम में बढ़ रहे कोहरे के कारण कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। नगरवासियों का कहना है कि इन क्षतिग्रस्त मैनहोलों के बारे में आलाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुकी है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

बब्लू भाटी ने कहा कि नगर में सीवर मैनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं, जिससे सर्दी के मौसम में पड़ने वाला घना कोहरा वाहन चालकों के लिए हादसे के खतरा बन सकता है। खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक खतरा रहता है। लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत चौधरी ने कहा कि सीवर मैनहोल की समस्याओं के लिए पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लापरवाही के चलते लोग खुले मैनहोलों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

तुषार चौधरी ने कहा कि रात के अंधेरे में नगर की सड़कों से गुजरने में खतरा बना रहता है, क्योंकि बीच सड़क पर बने सीवर मैनहोल के क्षतिग्रस्त और खुले ढक्कन हादसे को न्योता दे रहे हैं।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजकर नगर में सीवर मैनहोलों के टूटे ढक्कनों को बदलवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed