फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

गृह क्लेश में दंपती ने लगाई फांसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गृह क्लेश में दंपती ने लगाई फांसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा तट के इस पार बसे जनपद अमरोहा के गांव लठीरा एतमाली में मंगलवार देर रात एक दंपती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। एसपी अमरोहा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतकों के परिजनों से वार्ता की।
गंगा खादर क्षेत्र के जनपद अमरोहा के गांव लठीरा एतमाली निवासी मूलचंद(25 वर्ष) और उसकी पत्नी सत्तो के शव ग्रामीणों को मंगलवार देर रात खेत में स्थित एक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलते मिले थे, जिसकी सूचना मिलने पर रात करीब 11 बजे गजरौला पुलिस गांव में पहुंची। जिसने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को एसपी अमरोहा डॉ. विपिन ताडा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतकों के परिजनों समेत ग्रामीणों से भी वार्ता की। इस दौरान मृतक सत्तो के पिता ऊदल सिंह निवासी गांव मिलक बाईखेड़ा, हसनपुर ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसने अपनी बेटी की शादी मूलचंद से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते पति-पत्नी अलग रहने लगे। मृतका के भाई भोजराम और धन सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी बहन और बहनोई मूलचंद गांव मिलक बाईखेड़ा पहुंचे थे। मंगलवार को वहां से लौटे थे। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों काफी तनाव में थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed