{"_id":"5d45ca748ebc3e6ca1650b9e","slug":"bulandshahar-news-garh-news-gbd181635480","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद मिलने पर दत्तियाना स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद मिलने पर दत्तियाना स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बंद मिलने पर दत्तियाना स्कूल के प्रधानाध्यापक निलंबित
गढ़मुक्तेश्वर। बीएसए ने गढ़ और सिंभावली ब्लॉक में परिषदीय स्कलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय दत्तियाना बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने शनिवार को गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव जनूपुरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और नंबर दो का औचक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर समेत मिड डे मील की जांच की। जिसके बाद उन्होंने स्कूल में उपस्थित बच्चों से सवाल जवाब भी किए। बीएसए ने बताया कि दोनों स्कूलों में छात्रों को पाठ्य पुस्तों समेत जूतों-मौजो का वितरण किया जा चुका है। यूनिफार्म का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। जिसके बाद बीएसए 12 बजे सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव दत्तियाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में पहुंचे। दोपहर 12 बजे स्कूल बंद देखकर बीएसए भड़क गए। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक इरशाद अली निरीक्षण के दौरान मौजूद थे, लेकिन कोई भी छात्र स्कूल में मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि इरशाद अली को अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने और शिक्षण कार्य प्रभावित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।