{"_id":"577a9f034f1c1b6d697fa699","slug":"bsp-leader-accused-of-siphoning-off-rs-17-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद निवासी एक बसपा नेता पर फौजी ने 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छिजारसी निवासी फौजी मोहित चौधरी ने बताया कि वह सीआईएसएफ झारखंड में कार्यरत हैं। दो साल पहले बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी एक बसपा नेता ने उन्हें रुपयों को डेढ़ गुना करने का झांसा दिया। फौजी ने दो वर्ष पूर्व रुपयों को डेढ़ गुना होने के लालच में उसे 17 लाख रुपये आठ महीने के लिए दे दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि जब आठ महीने बाद फौजी ने उससे पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर धनराशि देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन