{"_id":"589b36ba4f1c1b905237a0ff","slug":"broken-track-underwent-pushpul-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी ट्रैक से गुजरी पुष्पुल पैंसेंजर सहित कई ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी ट्रैक से गुजरी पुष्पुल पैंसेंजर सहित कई ट्रेन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
टूटी ट्रैक से गुजरी पुष्पुल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। टूटे ट्रैक से होकर कई ट्रेन धड़ाधड़ निकल गईं। इसी बीच दिल्ली से मुरादाबाद जा रही पुष्पुल पैसेंजर गुजरने के बाद वेंडर ने टूटा ट्रैक देखकर अफसरों को सूचना दी। इससे बड़ा हादसा होते होते रह गया।
विज्ञापन
लाइन में फ्रैक्चर होने का पता लगते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक घंटे में ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया। सर्दी में ट्रैक फ्रैक्चर ज्यादा होते हैं। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली मुरादाबाद की डाउन लाइन में फ्रैक्चर हो गया। इस बीच तीन से चार ट्रेन गुजर गईं। दोपहर 12 बजे दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पुष्पुल पैसेंजर हापुड़ स्टेशन से गुजरी। तभी एक वेंडर की निगाह टूटे ट्रैक पर पड़ी तो सूचना उसने अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
डेढ़ बजे इस ट्रैक से दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को गुजरना था। समय रहते पता चलने पर उसे प्लेटफार्म संख्या दो से की बजाय तीन से निकाला गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल की।
अधिकारियों के अनुसार सर्दी के मौसम में तापमान में बदलाव से ट्रैक टूटी थी। इस बीच अधिकारियों की देखरेख में ट्रैक की मरम्मत कराकर ठीक किया गया। समय रहते ट्रैक टूटने का का पता लगने से बड़ा हादसा टल गया। जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट आने से ट्रैक टूटने की आशंका बढ़ जाती है। जिसके चलते स्टेशन पर ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया था। जिसे समय रहते सही करा दिया गया।
रेलवे के अफसर लंबी तानकर सो रहे हैं। पिछले दिनों कई बड़े ट्रेन हादसों के बाद गाइड लाइन जारी होने के बावजूद अफसर सतर्क नहीं हैं। यदि ऐसा होता तो बुधवार को टूटे ट्रैक से कई ट्रेन नहीं निकलती। सर्दी और कोहरे में ट्रैक फैक्चर होने की आशंका बढ़ जाती है।
ऐसे में सर्दी शुरू होते ही ट्रैक की निगरानी के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की जाती हैं। रात भर पेट्रोलिंग टीमों को ट्रैक पर गस्त करनी होती है। दिल्ली- लखनऊ रूट का यह ट्रैक बेहद व्यस्त है।
इससे होकर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन निकलती हैं। हालांकि सुबह डाउन पर चार से पांच ही ट्रेन गुजरती हैं। जबकि दोपहर बाद दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ जाती है।