फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bride and groom side clashed in SP office

Hapur News: एसपी कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र में भिड़े वर और वधु पक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bride and groom side clashed in SP office
हापुड़। एसपी कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर वार्ता के लिए वर वधु पक्ष के लोग आपस में कहासुनी के बाद भिड़ गए। आरोप है वर पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी मच गई। पुलिस तीन ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव दनकौर निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री पल्लवी का वर पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। इसे लेकर इन्हें शुक्रवार परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को बुलाया गया था। वे अपनी पत्नी सुशीला देवी, बेटी पल्लवी व साले रघुराज सिंह के साथ यहां पहुंचे थे। आरोप है कि एसपी से मिलने के लिए वह एक अधिकारी से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से कर्णवीर उसका पुत्र दिवेश व राजेंद्र व कुछ अज्ञात लोग यहां आ गए और उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कर्णवीर सिंह थाना खरखौदा में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है। इसी का लाभ उठाते हुए इन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी कर्णवीर सिंह, देवेश, राजेंद्र सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed