{"_id":"57c6f7274f1c1b376e2cb102","slug":"break-down-from-the-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक डाउन होने से बिजली ने छुड़ाए पसीने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक डाउन होने से बिजली ने छुड़ाए पसीने
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
सिंभावली बिजलीघर से आ रही एचटी लाइन में फाल्ट होने से गढ़ समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र के 30 गांवों में 23 घंटों तक बिजली गुल रही। इसके चलते आमजन परेशान रहा।
विज्ञापन
एचटी लाइन में बारिश के चलते मंगलवार दोपहर फाल्ट होने पर गढ़-ब्रजघाट समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े 30 गांवों में सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई। बत्ती गुल होने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो गए। लोगों को पेयजल किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही जेई महेश चंद्र शर्मा, जसवंत सिंह, लाइनमैन शिवकुमार, अभिमन्यु, इस्तेकार, सोनू नहर पटरी के जंगल में पहुंचकर पेट्रोलिंग की लेकिन फाल्ट का पता नहीं चला। बुधवार दोपहर को टूटा तार ठीक कराए जाने के बाद करीब 23 घंटों बाद सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
एसडीओ जेपी शर्मा का कहना है कि सिंभावली के बिजलीघर से गढ़ के नए बिजलीघर को आ रही एचटी लाइन में नहर किनारे फाल्ट होने से सप्लाई बाधित हो गई थी, जिसे सुचारु करा दिया गया है।