फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Breach on the empty plot is filled with water in the house

खाली प्लाट में पानी भरने से मकान में आई दरार

Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Breach on the empty plot is filled with water in the house
house - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका के अधिकारियों की अनदेखी से राजीव विहार में एक परिवार दहशत में जी रहा है। उसके मकान के पीछे  खाली प्लाट में बिन बरसात के जलभराव हो गया है। इससे उसके मकान में दरार आ गई है। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ रात घर के बाहर बिताने पर मजबूर है।

विज्ञापन


राजीव विहार में कुंवरपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके मकान के पीछे एक खाली प्लाट पड़ा है। जिसमें पूरे मोहल्ले की नालियों से निकलने वाला पानी एकत्रित होता है। जबकि बारिश के दिनों का पानी भी इसमें आकर जमा हो जाता है।  कुंवरपाल सिंह कई बार प्लाट स्वामी व नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसका कोई समाधान नहीं हो सका है। दरार आने से शनिवार रात्रि परिवार के लोग घर के बाहर सोने को मजबूर हो गए। कुंपरपाल का कहना है कि रसोईघर के पास बनी दीवार फट गई और मकान का लेंटर धंस गया। उसने पास पड़ोस के लोगों को मौके पर बुलवाया और दरार दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरपाल ने बताया कि एक महीने से वह खाली प्लाट में पानी भरने की शिकायत करता हुआ आ रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से मकान में दरार आई है। अब वह सोमवार को अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी से मिलेगा।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed