{"_id":"570bc4394f1c1b643e4a6ac3","slug":"breach-on-raw-house-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से गांव अच्छेजा के कच्चे मकान में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से गांव अच्छेजा के कच्चे मकान में आई दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा स्थित बालाजी मंदिर के पास बने एक कच्चे मकान में रविवार को भूकंप से दरार आ गई। छत गिरने के भय से पीड़ित परिवार ने घर के बाहर जागकर पूरी रात बिताई।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर पक्का मकान बनवाने की मांग की है। रविवार को शहर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
भूकंप से अच्छेजा के पास स्थित बालाजी मंदिर के पास कच्चे मकान में रहने वाला पप्पू के मकान की छत और दीवारों में दरार आ गई है। दरार आने के बाद पीड़ित का परिवार आनन फानन में घर से बाहर निकल आया और सारी रात घर के बाहर बिताई।
विज्ञापन
सोमवार को पप्पू जिला मुख्यालय पहुंचा और बताया कि उसके परिवार में बूढ़ी मां समेत 11 सदस्य हैं। उन्हें डर है कि कच्चे मकान की छत न गिर जाएग। उसने प्रशासन से मकान को पक्का बनवाने की मांग की है।