फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BP of teenagers is falling, dehydration is becoming fatal

Hapur News: किशोरों का गिर रहा बीपी, जानलेवा बन रहा डिहाईड्रेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
BP of teenagers is falling, dehydration is becoming fatal
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
हापुड़। किशोरों में डिहाईड्रेशन के बाद शरीर के महत्वपूर्ण अंग फेल होने का खतरा बढ़ रहा है। बीपी गिरने की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उल्टी-दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी न होने देने और तुरंत सही उपचार दिलाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में शरीर भी डिहाईड्रेट हो रहा है। उल्टी, दस्त की समस्या होने पर झोलाछापों के भरोसे रहने वाले मरीजों की जान आफत में पड़ रही है। हाल ही में हापुड़ में किशोरी की मौत भी इसी वजह से हुई है।
विज्ञापन

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि शरीर में पानी की एक निश्चित मात्रा का होना जरूरी है। यदि लंबे समय तक पानी की कमी रहती है तो शरीर के महत्वपूर्ण धीरे धीरे फैलने लगते हैं। इसमें दिल, किडनी मुख्य हैं, जो सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इसी वजह से बीपी का स्तर भी लगातार गिरता जाता है। कई मामलों में बीपी 60 से भी नीचे आ जाता है। उन्होंने बताया कि झोलाछापों द्वारा दी दवाएं कई बार बेहद घातक साबित होती हैं। इसलिए कुशल चिकित्सक से ही उपचार के बाद दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

हर रोज पांच लीटर तक पानी पिएं।

तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।

उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिएं।

कुशल चिकित्सक से ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed