{"_id":"665374aaab6253ccf800dc67","slug":"bp-falling-in-diarrhea-patients-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110962-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डायरिया के मरीजों का गिर रहा बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डायरिया के मरीजों का गिर रहा बीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। भीषण गर्मी में डायरिया ने लोगों की हालत बिगाड़ रखी है। उल्टी-दस्त से शरीर में नमक और पानी की कमी इतनी तेज हो रही है कि रोगी का ब्लड प्रेशर गिर जाता है। रक्तचाप गिरने के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे रोगियों की अस्पतालों में संख्या बढ़ी है।
गढ़ रोड सीएचसी के फिजिशियन डा. अशरफ ने बताया कि डायरिया के मरीजों में इस बार दस्त अधिक बार आ रहे हैं। पानी और नमक की कमी अधिक हो जाती है। अधिक गर्मी के कारण ऐसा हो रहा है। ऐसे मरीजों में डायरिया के बाद तेजी से कमजोरी आती है और बेहोशी आ जाती है। उनका बीपी और पल्स नहीं मिलती। ऐसे मरीजों में बेहोशी की स्थिति भी आ रही है। जिन्हें ड्रिप और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा बालरोग विभाग में भी डायरिया से पीड़ित बच्चों की भरमार है, पेट में दर्द, दस्त के साथ उल्टी लगने की समस्या भी बच्चों को सता रही है। इस ओपीडी में प्रतिदिन 80 से अधिक बच्चे आ रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक डायरिया के हैं।
सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया के मरीज बढ़े हैं, इनकी देखरेख के साथ ही आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। गर्मी में सावधानी बरत कर इस तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।