फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boyfriend break relation

Hapur News: प्रेमी ने तुड़वा दिया रिश्ता, छत से कूदी प्रेमिका

Thu, 01 May 2025 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 01 May 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
boyfriend break relation
गढ़मुक्तेश्वर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का रिश्ता उसके ही प्रेमी ने तुड़वा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको घर से बुलाकर पिटाई कर दी। इस बात से नाराज युवती ने घर की छत से छलांग लगा दी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में जुटे थे। हालांकि बताया जा रहा है कि प्रेमी से शादी करने की सहमति पर दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती का परिवार में ही दूर की रिश्तेदारी के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। करीब एक साल पहले दोनों के परिजनों ने उनका मिलना-जुलना बंद करा दिया। जिसके बाद से दोनों के बीच चोरी छिपे ही बात होती थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर दिया। युवती ने भी परिवार की खुशी समझी और रजामंदी दे दी।
विज्ञापन


चार दिन बाद युवती की बरात आनी है। घर पर परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बात की जानकारी युवक को लगी तो उसने मंगेतर व उसके परिजनों को फोन पर अपने और युवती के रिश्ते की जानकारी दे दी। जिसके बाद युवती का मंगेतर और उसके परिजन युवती के घर पहुंच गए और सारा माजरा बताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। इस बारे में पता चलने पर युवती ने प्रेमी से बात की और विरोध जताया, तो युवक ने उसे अपने घर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में हुआ विवाद और फिर की पिटाई

बताया जा रहा है कि युवती के घर आने पर युवती का विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। इससे गुस्साई युवती बुधवार की रात अपने घर की छत पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। देर शाम दोनों पक्ष थाने में जुटे थे।




कोट -
युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी व परिवार के लोगों से वार्ता की। दोनों पक्षों और प्रबुद्ध लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रेमी व उसके परिवार के लोग विवाह के लिए मान गए हैं। निर्धारित तारीख को उनका विवाह करा दिया जाएगा। दोनों पक्षों की सहमति के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed