{"_id":"649f0610db8ea58cd20fb32b","slug":"boy-suicide-on-hapur-railway-station-hapur-news-c-135-1-hpr1001-691-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
Fri, 30 Jun 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर के रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर दो के पास से गुजर रही आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली डबल डेकर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आरपीएफ प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम डबल डेकर ट्रेन लखनऊ की ओर जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर टहल रहा करीब 28 वर्षीय एक युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि मृतक हापुड़ के आसपास के क्षेत्र का ही रहने वाला है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।