फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy shoot his uncle

Hapur News: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
boy shoot his uncle
सिंभावली। गांव अनुपुर डिबाई में शुक्रवार की शाम को चाचा भतीजे के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इस दौरान भतीजे ने अपने चाचा से गाली गलौज की, जिसका विरोध किया तो आरोपी भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करा रहा एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी फरार हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनुपुर डिबाई निवासी गुलजार (40) पुत्र उम्मेद पूर्व प्रधान था। गांव में ही रहने वाले भतीजे गुलफाम से शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामला शांत करा दिया। देर शाम गुलजार मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहा था, इसी दौरान वह अपने साथी रफी के साथ रास्ते में नहर पटरी की पुलिया पर बैठ कर बात करने लगा। इसी बीच आरोपी गुलफाम अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गुलजार ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रफी भी कमर में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग होने पर वहां भगड़द मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर शीलेष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया और मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

-- गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल
सरेशाम गांव में गोली चलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी बिना सोचे समझे अपने चाचा की हत्या कर भाग निकला, इस तरह के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलानी चाहिए।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed