फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy kill his uncle for money

Hapur News: रुपयों के लेनदेन में हुई थी गुलजार की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
boy kill his uncle for money
सिंभावली। गांव अनुपपुर डिबाई में गुलजार की हत्या पेड़ों की खरीद-फरोख्त से मिले रुपयों के लेन-देन को लेकर सगे भतीजे ने की थी। आरोपी और उसके परिजन कई दिनों से हत्या की योजना बना रहे थे। वहीं शनिवार को दोपहर बाद मृतक का शव गांव में पहुंचा, जिसका गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव अनुपपुर डिबाई में शुक्रवार की शाम मस्जिद से नमाज अदा कर लौटने के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान हुन्ना खातून के बेटे गुलजार की रास्ते में नहर पुलिया पर उसके भतीजे गुलफाम ने अपने साथी मोहसीन निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद के साथ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। घटना में गुलजार का साथी रफी कमर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


हत्या के बाद फोन पर दी फूफा को सूचना
गांव फुलडी निवासी छोटे ने बताया कि हत्यारोपी गुलफाम उसके साले का बेटा है। जिसने शुक्रवार की शाम छह बजकर 10 मिनट पर उसे कॉल की। जिसने बताया कि पॉपुलर के पेड़ों के लेन-देन का हिसाब न होने के कारण उसने गोली मारकर अपने चाचा गुलजार की हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से बना रहे थे हत्या की योजना
मृतक गुलजार के बेटे बिलाल ने बताया कि गुलफाम के मामा मारूफ, हकीकत निवासी गांव सिकरोडा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद और गुलफाम की माता सोना करीब तीन-चार दिनों से उसके पिता की हत्या की योजना बना रहे थे। जिन्होंने घटना से एक दिन पहले ही हिसाब करने का दबाव बनाया था, वहीं हिसाब न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

- पुलिस की मौजूदगी में हुआ दफीना
मृतक गुलजार का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर बाद करीब सवा चार बजे गांव लाया गया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में मृतक को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


फूफा की तहरीर पर रिपोर्ट हुई दर्ज
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हत्यारोपी के फूफा छोटे ने गुलफाम, मोहसीन, मारुफ, हकीकत और सोना के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed