फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy kidnap girl

Hapur News: 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
boy kidnap girl
सिंभावली। क्षेत्र के गांव से सात दिन पहले बाबूगढ़ छावनी निवासी युवक ने 13 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि 30 मार्च में वह खेतों पर काम करने के लिए गया था। इस दौरान 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह घर पर वापस लौटा तो घर से बेटी लापता थी। गांव के कुछ लोगों ने बताया बेटी को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछड़ौता निवासी दीपक अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने आरोपी के घर जाकर उसके पिता से बेटी को वापस भेजने के लिए कहा, उस दौरान आरोपी के पिता ने सकुशल बेटी को घर भेजने की बात कही थी। लेकिन सात दिन बीत चुके हैं, अभी तक बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले में युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed