Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy drowned in ganga

Hapur News: चचेरे ससुर को बचाने के चक्कर में गंगा में डूबा युवक

Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
boy drowned in ganga
ब्रजघाट। बुद्ध पूर्णिमा पर परिवार के साथ स्नान करने के लिए आए अंकित जैन (32 वर्ष) अपने चचेरे ससुर भगवानदास को बचाने के चक्कर में गंगा में डूब गए। युवक का शव करीब तीन घंटे के बाद श्मशान घाट के पास से बरामद कर लिया गया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई शव को अपने साथ लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित सीलमपुर के ब्रह्मपुरी निवासी अंकित जैन 32 वर्ष सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी हेमा उर्फ पिंकी के अलावा दो बेटे हैं। सोमवार को अंकित अपने चचेरे ससुर भगवान दास व परिवार के अन्य लोगों के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करने के दौरान भगवानदास गंगा के गहरे जल में डूबने लगे। अंकित ने उन्हें तो बचा लिया, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह खुद डूब गए। अंकित को डूबते देख परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास में मौजूद मुकेश केवट, काले, भूपेंद्र, विशाल आदि गोताखोरों ने उन्हें काफी तलाश किया, करीब तीन घंटे के बाद अंकित का शव श्मशान घाट के निकट से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की ताई मीना जैन बेहोश हो गईं। जिनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन


अंकित की मौत का जिम्मेदार कौन

गंगा नगरी में स्नान के दौरान डूबकर होने वाली मौतों को रोकने के लिए यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से जैटी बैरिकेडिंग लगाई गई है। लेकिन, अभी तक इसे नगर पालिका के सुपुर्द नहीं किया गया है। यही कारण है कि बुद्ध पूर्णिमा पर नगर पालिका ने बांस-बल्ली के माध्यम से बैरिकेडिंग भी कराई। लेकिन व्यवस्था समुचित नहीं हो सकी। लिहाजा यहां गहरे जल में डूब कर अंकित जैन की मौत हो गई। यदि जैटी बैरिकेडिंग को पालिका के सुपुर्द कर दिया जाता, तो इसकी देखरेख और गंगा में निर्धारित सीमा तक लगाने की जिम्मेदारी पालिका को मिल जाती। तो संभवत: यह हादसा न हुआ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक के भाई व अन्य परिजन भी ब्रजघाट पहुंच गए। जिन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिनके कहने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। - वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed