फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in an accident

Hapur News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Wed, 28 Aug 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 28 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
boy died in an accident
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा बस अड्डा स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला रामगढ़ी निवासी फूल सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को मोहल्ले के ही दीपक व गौरव उसके पुत्र सुमित (30) को बाइक से मोदीनगर स्थित मोदी मंदिर घूमाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। रात करीब आठ बजे गांव सरावा बस अड्डा स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान उसका पुत्र बाइक लेकर तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर पैदल जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसके पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक व गौरव ने उसे दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed