{"_id":"6923343a4b64cb70af01cd8c","slug":"boy-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1002-133223-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
Sun, 23 Nov 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 23 Nov 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी और गांव लुखराड़ा निवासी चंचल (24) की बाइक शनिवार की रात जिला गाजियाबाद के डासना में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चंचल रिश्तेदारी से पत्नी को लेने के लिए हापुड़ से गाजियाबाद जा रहे थे।
चंचल मजदूरी का कार्य करते थे और पिछले करीब चार माह से मोहल्ला लज्जापुरी में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी प्रिया व ढाई वर्षीय पुत्री के साथ रह रहे थे। चंचल मूलरुप से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के निवासी थे। चंचल की पत्नी उनकी गाजियाबाद रिश्तेदारी में गई हुई थीं।
शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी को लेने के लिए बाइक पर गाजियाबाद के लिए निकले थे। गाजियाबाद के डासना पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो भाई व दो बहनों में वह सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी प्रिया व ढाई वर्षीय पुत्री पलक को छोड़ गए हैं। उनकी मौत पर उनके पिता राघव , माता प्रेमा व पत्नी प्रिया का रो रोकर बुरा हाल था।