फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in accident

Hapur News: बस, पिकअप और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Thu, 04 Apr 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एनएच-9 स्थित निजामपुर फ्लाईओवर पर बस, पिकअप और बाइक की जोरदार भिंड़त हो गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बस व पिकअप के चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला गाजियाबाद थाना मुरादनगर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई बोबसन मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर घर से गजरौला ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एनएच-9 स्थित निजामपुर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो बस व पिकअप से भिंड़त हो गई। इसमें बोबसन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घायल को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। इसके बाद वह बुधवार को थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर बस व पिकअप के अज्ञात चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed