फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died due to dog bite

Hapur News: कुत्ते के काटने से युवक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 09 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
boy died due to dog bite
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बदरखा निवासी शाहिद और शराफत को करीब तीन महीने पहले गांव में ही एक निराश्रित कुत्ते ने काट का घायल कर दिया था। दोनों ने गढ़ सीएचसी में पहुंचकर उपचार करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें तीन बार एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाई। लेकिन कुछ दिन पहले शाहिद की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसे लेकर परिजन मेरठ के अस्पताल उपचार कराने के लिए पहुंचे। जहां जांच के दौरान उसे चिकित्सकों ने हाइड्रो फोबिया बीमारी से ग्रस्त बताया और लाइलाज घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए। जहां उपचार के दौरान शाहिद की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ.आनंद मणि का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन निर्धारित अवधि के दौरान एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा लेने पर हाइड्रो फोबिया की संभावना नगण्य हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed