फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died due to current

Hapur News: चारा लेकर लौट रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Thu, 06 Jun 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
boy died due to current
धौलाना। क्षेत्र के गांव डहाना में खेत से घास लेकर घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर हिमांशु की करंट से मौत हो गई। हिमांशु किसान द्वारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए की गई तारबंदी में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी शिवकुमार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह उसका पुत्र खेत पर पशुओं के चारे के लिए घास लेने के लिए गया था। एक प्लास्टिक के कट्टे में खास लेकर हिमांशु घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सुनील के खेत के पास पहुंचा तो यहां खेत के चारों ओर की गई तारबंदी की चपेट में आ गया। इसमें करंट प्रवाहित होने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद पास से गुजर रहे लोगों ने किशोर को देखकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने बताया की हिमांशु तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के चाचा सुभाष ने गांव के ही सुनील के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed