{"_id":"672f8f3cdb4a8cc2cc0a7ce6","slug":"boy-dead-body-found-in-pond-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116804-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव
Sat, 09 Nov 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। तीन दिन पहले पशुओं के लिए चारा लेने के लिए घर से निकले सुमित (22) का शव गांव ककराना के तालाब में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
धौलाना की बनोखर बस्ती निवासी जगन सिंह का पुत्र सुमित जाटव मानसिक रूप से कमजोर था। सुमित तीन दिन पहले घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गया था। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस दौरान परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुमित का सुराग नहीं लग सका। शनिवार को गांव की सीमा से सटे ककराना के तालाब में उसका शव मिला। मृतक की कमर पर घास की गठरी बंधी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के किनारे खड़ी घास को काटते समय वह तालाब में गिर गया होगा। तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।