{"_id":"590f6aa94f1c1b9e0885108d","slug":"boss-will-sit-in-the-village-from-10-am-to-1-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह दस से एक बजे तक गांव में बैठेंगे ‘साहब’ 'Saab'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह दस से एक बजे तक गांव में बैठेंगे ‘साहब’ 'Saab'
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को सुबह दस से एक बजे तक गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुणेश ने पदभार ग्रहण करते हुए लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर निस्तारित करने की बात कही थी। अपने इन इरादों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए नगर पालिका के ईओ को प्रत्येक दिन वार्ड में जाकर समस्याएं सुनने के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी रोस्टर के अनुसार अपने संबंधित गांवों में सुबह दस से एक बजे तक गांवों में जाकर ग्राम पंचायत भवन या किसी सार्वजनिक स्थल पर बैठकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि डीएम के आदेशों के अनुपालन में सभी ऐसे अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। इस मामले में किसी भी स्तर से लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।