{"_id":"57794bce4f1c1b6b697f9d3e","slug":"body-was-found-submerged-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे केमिस्ट का शव हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे केमिस्ट का शव हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे उत्तराखंड के केमिस्ट का शव सातवें दिन रविवार को बरामद हो गया। गंगा में शव तैरता देख खेत में काम कर रहे किसान ने इंसानियत दिखा कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड उधमसिंह नगर के गांव कासिमपुर थाना जसपुर के रहने वाले 23 वर्षीय गौरव पुत्र तेजेंद्र सिंह मेरठ के दौराला की एक ऑर्गनिक केमिकल कंपनी में केमिस्ट पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
26 जून को साथ में काम करने वाले अपने केमिस्ट दोस्तों विनय प्रताप जवालपुर जनपद एटा और कपिल शर्मा सलेखपुर गोसाईं गजरौला जनपद अमरोहा के साथ साप्ताहिक छुट्टी में ब्रजघाट तीर्थनगरी की सैर करने आए थे। तीनों दोस्त रेतीले टापू के पास डुबकी लगाने के दौरान तेज बहाव के साथ गंगा में डूब गए। नव चलाने वाले मल्लाहों ने कपिल और विनय प्रताप को तो बचा लिया, लेकिन गौरव गंगा में डूबकर लापता हो गया था।
विज्ञापन
गौरव का शव ब्रजघाट से करीब चार किलोमीटर दूर शनिवार की रात गांव बलवापुर के पास गंगा में तैरता मिला। पास के जंगल में काम कर रहे किसान ने शव को बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही केमिस्ट के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।