फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Body of unidentified person found in Pilkhuwa, Hapur

Hapur News: डबारसी पुल से सौ मीटर आगे पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान

Sun, 24 May 2026 01:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 24 May 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
Body of unidentified person found in Pilkhuwa, Hapur
Dead body demo - फोटो : istock

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के डवारसी पुल से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से व्यक्ति की पहचान के काफी प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह डबारसी पुल से सौ मीटर आगे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति आसपास के क्षेत्र में लोगों से खाना आदि की मांग करते हुए कई बार देखा गया है। यह व्यक्ति डबारसी पुल के आसपास ही सो भी जाता था। पुलिस टीम शव की पहचान करने का लगातार प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed