फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Board of Authority meeting.

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पेश होगा 200 करोड़ का बजट

Tue, 04 Apr 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 04 Apr 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Board of Authority meeting.
विकास - फोटो : अमर उजाला

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की बोर्ड बैठक सात अप्रैल को मंडलायुक्त सभागार मेरठ में होगी। जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये का बजट पेश होगा। बैठक की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। विधानसभा चुनाव के चलते मार्च में प्राधिकरण बोर्ड की बजट बैठक नहीं हुई थी।

विज्ञापन


अब नई सरकार के आने के बाद शासन में उथल-पुथल के कारण और विलंब हुआ। हालांकि अब मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने सात अप्रैल को मेरठ में ही उक्त बजट बोर्ड बैठक किए जाने की स्वीकृत प्राधिकरण के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


प्राधिकरण सूत्रों की माने तो इस बार करीब 200 करोड़ रुपये का बजट बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। हालांकि इस बजट में किसी नई परियोजना के लिए पैसा स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव नहीं किये जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना जरूर है कि बजट में प्राधिकरण पर जीडीए और दो बैंकों के बकाया कर्ज करीब 70 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाना है। यह कर्ज प्राधिकरण ने अपनी समाजवादी आवासीय योजना,

ट्रांसपोर्ट नगर योजना समेत अन्य कई योजनाओं लिए यहां से रिटायर्ड हुये एक वीसी के कार्यकाल में लिया गया था, लेकिन अचानक नोटबंदी लागू होने के कारण प्राधिकरण की संपत्तियों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। जिसके बाद से यह बकाया लटका है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्यों और लंबित चल रही आवासीय योजना और ब्रजघाट का तेजी से विकास किये जाने के लिए बजट में और धन की आवश्यकता पर भी बल दिया जाएगा।


इसके अलावा सालभर तक प्राधिकरण के स्टाफ, कार्यालय तथा अन्य मदों पर होने पर होने वाले आय व्यय का लेखा जोखा भी इस बजट बैठक में पेश किया जाएगा।

इस संबंध में प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय से जानकारी करने पर उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक का एजेंडा लगभग तैयार है।

उन्होंने भी माना कि लगभग 200 करोड़ के आसपास का ही बजट होगा। इस बजट को प्रस्तुत किए जाने से पहले प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (आईएएस) फाइनल टच दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed