फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Blossom color and gulal on holi.

होली पर खूब उड़ा रंग और गुलाल

Tue, 14 Mar 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 14 Mar 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
Blossom color and gulal on holi.
गुलाल जमकर बरसे - फोटो : अमर उजाला

दुल्हेंडी पर हर ओर सोमवार को रंग और गुलाल जमकर बरसे। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी डीजे की धुनों पर थिरकते दिखे। पूरे शहर और देहात में शाम तक होली का खुमार छाया रहा।

विज्ञापन


छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही अपने घरों की छतों से आने जाने वालों पर पिचकारियों से पानी की बौछार व गुब्बारे मार रहे थे। महिलाएं घर आने वाले लोगों की खातिरदारी में पकवान बनाने में जुटी थीं। कई मोहल्लों में ढोल की थापों पर युवाओं ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन


सुबह मौसम में गर्मी होते ही लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। मोहल्लों के लोगों एवं महिलाओं ने अपनी-अपनी टोलियां बनाकर घर-घर जाकर होली खेली। जिन घरों में होली पर रिश्तेदार आए थे, वहां त्योहार की रौनक और बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री बख्तावर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राधा रानी संकीर्तन मंडल के गायकों ने होली भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल लगाकर होली खेली।

इस मौके पर मूलचंद कंसल, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, मनमोहन गुप्ता, पंकज कंसल, मनोज अग्रवाल, राकेश गोयल आदि मौजूद रहे। गढ़मुक्तेश्वर में करीब 15 सालों की लंबी अवधि के बाद दुल्हेंडी के दौरान कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ।

सांप्रदायिक सौहार्द के बीच सर्वसमाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अधिकांश स्थानों पर लोगों ने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गला लगाया और फिर अबीर-गुलाल के साथ जमकर होली खेली।

महाराजा अग्रसेन वैश्य धर्मशाला में युवा क्लब के तत्वाधान में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें सुमित गुप्ता, अजय सिंघल, मोहित गुप्ता, रुचिर सिंघल, गौरव गुप्ता, संदीप गर्ग सहित दर्जनों युवकों ने अबीर-गुलाल और टेसू के फूलों से होली खेली।

होली के हुड़दंग को लेकर पुलिस सख्त रही। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद पड़ी होली को लेकर पुलिस विशेष सतर्क थी। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गाड़ियां जब्त कर लीं। चेतावनी देने के बाद बाइक सवारों को छोड़ा गया।

दुल्हेंडी के दिन डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। मोहल्ला लहुरान में पूर्व विधायक धर्मेश तोमर के आवास पर सपाइयों ने होली खेली।

इस दौरान नलिन शर्मा, प्रदीप सोम, ओमप्रकाश शर्मा, चेतन राणा, मुकेश दत्ता, आलम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह मोहल्ला पुरा, शुक्लान, राणा पट्टी, डबरिया, रजनीविहार, प्रह्लादनगर, मोदीनगर बस स्टैंड, मोहल्ला गढ़ी सहित आसपास के गांवों में भी लोगों ने होली खेली।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित काव्य संध्या में कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उमेश शर्मा ने पढ़ा ‘ये जीवन माया है, बस सुख दुख का मेला है,

कुछ भी कहो होली का त्यौहार बड़ा अलबेला है।’ राज चैतन्य ने पढ़ा ‘छाए ऐसी मस्त बहार इस बार होली में, लुटाए प्यार बस प्यार इस बार होली में।’ आशुतोष आजाद ने पढ़ा ‘गीत मधुमास के हर दिल को सिखाती होली, देश को प्यार करो हमको बताती होली।

’ विजय वत्स ने पढ़ा ‘होली आई मन मानव मनवा थिरक थिरक नाचे।’ इस मौके पर पीके शर्मा ने कहा कि होली प्यार व स्नेह का त्योहार है। डॉ. एसके कौशिक ने कहा कि होली हमारे समाज में भाईचारे का संदेश देती है।

कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, डॉ. उपकार दत्त शर्मा, गिरीश शर्मा, संतोष भारद्वाज, ज्ञानचंद शर्मा आदि का सहयोग रहा।

होली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सोमवार को पूरे दिन मुस्तैद रहे। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को त्योहार मनाया। इस दौरान थानों में पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

हापुड़ में विभिन्न थानों में सुबह से ही मौज मस्ती का दौर शुरू हो गया। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। कोतवाली में भी पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर होकर डीजे की धुनों पर थिरकते रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

गढ़मुक्तेश्वर में भी पुलिस कर्मियों ने बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों के बीच जमकर होली खेली। अपने ओहदों की दूरियां मिटाकर पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बहादुरगढ़ और नानपुर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।

इस दौरान अधिकारी और पुलिस कर्मी एक-दूसरे से गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। गढ़ में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, बहादुरगढ़ में एसओ संजीव शुक्ला, सिंभावली में एसओ विजय बहादुर सिंह, ब्रजघाट में चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह,

नानपुर में इंचार्ज केपी सिंह और झड़ीना चौकी में इंचार्ज राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। पिलखुवा कोतवाली में भी मंगलवार दोपहर होली का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।


डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर नृत्य किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल यादव और कोतवाल अजय अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों को शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed